एस वाई सी सी सीनियर को पराजित कर जीसीसी सीनियर बना किशनगंज जिला ए डिवीजन चैंपियन।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 ए डिविजन का आज फाइनल मैच एसवाईसीसी सीनियर बनाम जीसीसी सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें जिसीसी सीनियर के कप्तान अफसर आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए जिसमें रोशन ने 30 गेंदों का सामना कर 10 चौके एवं तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए तबरेज आलम ने 38 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन कैसर आलम ने 36 गेंदों का सामना कर 4 चौके की मदद से 32 रन एवं शरीफ ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए वहीं एसवाईसीसी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलोक ने चार विकेट एवं गालिब ने दो विकेट हासिल किए।

222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसवाईसीसी सीनियर 22.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी जिसमें विकास पासवान ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन ललित ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए वही गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए वारिस अली ने 4 विकेट तबरेज आलम ने 2 विकेट एवं साकिब कमर ने दो विकेट हासिल किए।

56 रन एवं 2 विकेट लेने वाले तबरेज आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के अंपायर थे शशि भूषण दुबे एवं विक्रम श्रीवास्तव वही स्कोरर थे आशिफ अच्छे अंपायरिंग के लिए शशि भूषण दुबे एवं विक्रम श्रीवास्तव को लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हबीबुर्रहमान एवं क्रिकेट प्रेमी फैसल अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के सौजन्य से दिए जा रहे प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी को लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष तबरेज आलम ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वही मैन ऑफ द सीरीज तबरेज आलम को भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ओमप्रकाश ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया रनर अप एसवाईसीसी सीनियर को केडीसीए के सचिव परवेज आलम गुड्डू उपाध्यक्ष तारीक इकबाल एवं संयुक्त सचिव विर रंजन ने ट्रॉफी प्रदान किया वही विजेता टीम जीसीसी सीनियर को मुख्य अतिथि नगर परिषद के चेयरमैन इंद्रदेव पासवान ने ट्रॉफी ट्रॉफी प्रदान किया इस मौके पर रिशु इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर निर्मल कुमार कोषाध्यक्ष मुनव्वर आलम रजी आलम राज कुमार डोगरा गणेश साह शम्स कोनैन सुलेमान आदि मौजूद थे।

वीर रंजन – संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago