Khelbihar.com

पटना : : स्थानीय उर्जा स्टेडियम में चल रहे वीमेन T-20 इंटरनेशनल मैच  बंगलादेश ने इंडिया बी 14 को हराकर अपने नाम कर लिया, मैन ऑफ़ द मैच बंगलादेश की  जहांआरा को तथा मैन ऑफ़ द सीरिज इंडिया बी की एस मेघना को दिया गया. तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में इंडिया ए पर रही.

पहला मैच : पहले मैच में इंडिया ए ने टॉस जीता और थाईलैंड को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया. बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की टीम 12.1 ओवर में 45 रन बनाकर आल आउट हुई. थाईलैंड की ओर एन बोचाथम 5, एस टिप्पोच 5, एन कोंचारोंकी 12, एन चैवाई 9, एन चंताम 9, वोंग्पका 3, चनिदा सुथरिंग शून्य , आर पदुन्ग्लेर्ड एक रन, एस लओमी और रोसनन कनोह शून्य रन बनाकर आउट हुई, जबकि एस लातेह एक रन बनाकर नाबाद रही. इंडिया ए की ओर के आर ज़न्जाद ने चार, दिव्यदर्शी ने तीन , रेणुका सिंह ने दो और एम दक्षिणी ने एक विकेट लिए.

जवाब में उतरी इंडिया ए की टीम 12.1 ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर टुर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही. इंडिया ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जसिया अख्तर 10, जिंसी जोर्ज 5 और दिव्यदर्शिनी 7 रन बनाकर आउट हुई, जबकि खेल की समाप्ति पर माधुरी मेहता 21 रन और फूलमाली शून्य पर नाबाद रही. थाईलैंड की ओर एन बोचाथम और आर पदुनग्रेल्ड ने एक एक विकेट लिए , जबकि एक खिलाडी रन आउट की शिकार हुई.

दूसरा मैच : इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 117 का स्कोर खड़ा की. बांग्लादेश की ओर से मुर्शिदा खातून ने 34, शमीमा सुल्ताना 13, संजीदा इस्लाम 34, निगार सुल्ताना 18, फरजाना हक 3, सोभना मोस्तरी एक रन, फाहिमा खातून शून्य पर आउट हुई, जबकि जहांआरा आलम 2 और सलमा खातून 7 रन बनाकर नाबाद रही. इंडिया बी की ओर से तनूजा ने , एन टी कोहाले ने दो और श्नेह राणा ने एक विकेट चटकाए.

जवाब में उतरी इंडिया बी की शुरुआत काफी ख़राब रही, टीम के तीन स्टार बल्लेबाज एस मेघना (शून्य), याशिता भाटिया एक और एस एस सिंदे एक रन बनाकर आउट हो गयी , एक समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर दो रन था. इंडिया बी की टी एस हस्बिन्स 34 रन , तनूजा पी कवर नाबाद 21 रन, मिन्नू मानी 17 रन , सिमरन दिलबहादुर 11 रन , कश्मा सिंह सात रन, स्नेह राणा 7 रन, और एन टी कोहेले के नाबाद तीन रन के वावजूद इंडिया बी की टीम 103 रन तक हीं पहुँच सकी. बांग्लादेश की ओर से जहांआरा और सलमा खातून ने दो दो तथा खदीजा टूल कुबरा और नाहिदा अख्तर ने एक एक विकेट लिए.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago