पटना : जोरहट में चल रहे सी के नायडू टुर्नामेंट में सचिन के सात विकेट और दुसरे इनिंग में हर्ष के शतक के बदौलत बिहार काफी मजबूत स्थिति में पहुँच गया है. के दुसरे दिन सचिन ने सात विकेट लेकर अरुणाचल की पारी को 114 पर समेत दिया.
पहले दिन के आठ विकेट से आगे खेलते हुए नबाम जोश 23 , खान 16 और टेको तेचिर नाबाद 19 रन के बदौलत 114 का स्कोर बनाया. पहली पारी के आधार पर बिहार को 74 रन की बढ़त हांसिल हुई. बिहार की ओर से सचिन ने सात, पवन दो विकेट लिए , जबकि एक खिलाडी रन आउट की शिकार हुआ.
दूसरी पारी में बिहार की टीम हर्ष राज (117) के शानदार शतक और उत्कर्ष के नाबाद 81 रन के बदौलत चार विकेट पर 315 रन बना चुकी है. बिहार की शुरुआत ठीक नहीं रही, सूरज शर्मा एक रन और अनमोल बोनी दो रन बनाकर आउट हो गए. गनी भी 38 के स्कोर पर विकेट गवांया. दूसरे दिन की खेल की समाप्ति पर उत्कर्ष 81 और सचिन 41 रन बनाकर नाबाद रहे. अरुणाचल की ओर से खान ने तीन और लिखा सोनिया ने एक विकेट चटकाए.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…