पटना : दीमापुर नागालैंड में चल रहे बिहार और नागालैंड के रणजी ट्राफी मैच के अंतिम दिन नागालैंड के बल्लेबाजों ने बिहार के गेंदबाजों की जम कर खबर ली. ड्रा हुए इस मैच में बिहार को तीन और नागालैंड को एक अंक प्राप्त हुए.
नागालैंड की टीम चायकाल तक चार विकेट पर 444 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और दोनों टीमों की सहमति से मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया. नागालैंड की ओर से एस एस मुंडे शतक बनाने से चुक गए , मुंडे को आशुतोष अमन ने 94 के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद आए स्टुअर्ट बिन्नी को शिवम् एस कुमार ने 81 के स्कोर बोल्ड कर दिया. मैच की समाप्ति पर जोनाथन 200 और टकवाले 38 रन बनाकर नाबाद रहे. बिहार की ओर से विवेक ने दो तथा आशुतोष और शिवम् ने एक एक विकेट लिए.
इससे पूर्व नागालैंड ने पहली पारी में 166 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में बिहार की टीम ने सात विकेट 509 बनाकर पारी की घोषणा की थी. विकाश रंजन को मैं ऑफ़ द मैच घोषित किया गया.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…