बाँका 22 फरवरी: स्थानीय आर एम के स्कूल परिसर में आज बाँका जिला खेल संघ की आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने किया।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बाँका जिला क्रिकेट एसोसिएशन सह डायनामिक कृषांग क्रिकेट ग्रुप के तत्वावधान में विनोद बिहारी सिंह एवं ब्रजेन्द्र मिश्र की स्मृति में द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 27 फरवरी से आर एम के स्कूल के मैदान पर किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट में चार टीम बाँका जिला से रहेगा और चार टीम अन्य जिले की होगी। आयोजन समिति के समन्वयक सुवोद कुमार झा ने बताया कि इसका फाइनल मैच 13 मार्च 22 को खेला जाएगा।
इस मौके पर जिला खेल संघ के सचिव शिवनारायण झा, कन्हैया प्रसाद चौहान, खेल शिक्षक प्रदीप कुमार, चंदन कुमार, चंदन चौधरी,पंकज कुमार, सोनू कुमार सिंह,अंकित कुमार तिवारी, सुमन शेखर, आर्यन स्कंद राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे। * के पी चौहान, बाँका।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…