पटना 8 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 6 मार्च को अंडर 19 जोनल ट्रायल के बाद आज से पूल ए और पूल बी के जोनल टीमों के बीच इंटर जोनल अंडर 19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गया है। पूल ए का मुकाबला मोइनुल हक़ स्टेडियम में सेंट्रल ज़ोन और मिथिला जोन के बीच खेला गया जिसमे मिथिला ज़ोन 7 विकेट से सेंट्रल को हराया जबकि पूल बी का मुकाबला वेस्टर्न ज़ोन और मगध ज़ोन के बीच रेलवे स्टेडियम सोनपुर में खेला गया जिसमे वेस्टर्न ने मगध को 19रनो से पराजित कर जीत दर्ज किया।
पूल ए के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल ज़ोन की टीम निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रनो का स्कोर बनाया जिसमे अनिकेत कुमार 69 रन ,राजा कुमार 22 रन ,गुलसन 25 रन और कुणाल कुमार 16 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए मिथिला ज़ोन के गेंदबाज राहुल किशोर चार ,विशाल सिंह ,प्रेम प्रियांक ,देवांग मिश्रा और आर्य चौधरी को एक एक विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मिथिला ज़ोन की टीम के बल्लेबाज आयुष लोहरूख़ा के नाबाद 86 रन ,और भरत कुमार के नाबाद 42 रनो के मदद से 39.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में सेंट्रल ज़ोन के नवनीत कुमार और सुमित कुमार को एक एक विकेट मिला।
वही पूल बी के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न ज़ोन की टीम 47.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाया जिसमे अभिषेक कुमार ने 50 रन ,मनीष कुमार यादव 43 रन ,राजा कुमार 14 रन बनाया इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नहीं बनाया। गेंदबाजी में मगध ज़ोन की टीम के मो अदीब चार विकेट ,राजपाल चौधरी तीन और सूरज विजयी एक विकेट झटके।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मगध ज़ोन की टीम 35.4 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई जिसमे दीपक यादव 36 रन ,आर्यन 24 रन और राजपाल चौधरी 15 रन बनाया। गेंदबाजी में वेस्टर्न ज़ोन के प्रशांत श्रीवास्त्व ने कहर बरपाया और अकेले आधी टीम से ज्यादा को पवेलियन भेज 6 विकेट हासिल किया। आरिफ रिज़वान दो और अंकुर राय और राजा कुमार को एक एक विकेट मिला
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…