किशनगंज 8 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग बी डीवीजन का आज एलिमिनेटर मुकाबला हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।
निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए जिसमें अमन ने 55 रन एवं शांतन ने 34 रनों का योगदान दिया वहीं गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए निखिल ने तीन विकेट एवं फैयाज ने तीन विकेट हासिल किए।
173 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी और इस तरह 35 रनों से मैच हार गई जिसमें तौहीद ने 29 रन एवं फैयाज मुर्तजा ने 29 रनों का योगदान दिया वहीं हलीम चौक की ओर से गेंदबाजी करते हुए शकील ने तीन विकेट एवं जिसान ने 1 विकेट हासिल किए
ऑलराउंड परफॉर्मेंस 33 रन एवं 3 विकेट लेने वाले शकील को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया इस मैच के अंपायर थे सुलेमान एवं कमरे आलम स्कोरर आसिफ आलम ।संयोजक वीर रंजन
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…