बक्सर जिला जूनियर लीग के एकतरफा मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी।

बक्सर 8 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्तवाधान में आयोजित “एसजेवीएन” बक्सर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज का मैच आईटीआई ग्राउंड में रॉयल क्रिकेट क्लब और कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के बीच खेला गया ।

जिसमें कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कप्तान राज प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए, जिस में सर्वाधिक स्कोर आर्यन राज राय का रहा, जिन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से कुल 61 रन बनाए, जबकि आशीष कुमार ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से कुल 15 रन , हार्दिक प्रिंस ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौकों की मदद से 13 रन जबकि बलदेव और नंद 10-10 रन बनाए। कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तरफ से अनिरुद्ध यादव ने 6 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट , राज प्रताप सिंह ने 6 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट तथा स्वयं यशवर्धन ने 1 विकेट प्राप्त किया।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम 22.1 ओवर में अपना सभी विकेट खोकर 94 रन हीं बना सकी। जिसमें सर्वाधिक स्कोर राज प्रताप सिंह का रहा जिन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से कुल 33 रन बनाए, उनके साथी खिलाड़ी अमन ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से कुल 13 रन बनाए बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाया।रॉयल क्रिकेट क्लब के आर्यन राज राय, हार्दिक प्रिंस और बलदेव कुमार ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए जबकि प्रकाश ने भी 1 विकेट प्राप्त किया। इस तरह से रॉयल क्रिकेट क्लब ने यह मैच 90 रनों से जीत कर लीग में पुरे अंक प्राप्त किए। आज के मैच के अंपायर चंद्रसेन मिश्रा और रामाकांत यादव और स्कोरर रजनीश कुमार रहे ।

SJVN जिला क्रिकेट लीग में कल का मैच महर्षि विश्वामित्र क्रिकेट क्लब, बक्सर और संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमरांव के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago