कराटे

पूर्णिया जूनियर लीग में मधुबनी मास्टर ब्लू व पीडीसीसीसीडी विजयी।

पूर्णिया 8 मार्च: स्थानीय डी एस ए मैदान में स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग मैच का जूनियर डिवीज़न का 20 वा मैच मधुबनी मास्टर ब्लू बनाम एचिवर टाइगर के बीच खेला गया ।

जिसमे मधुबनी मास्टर ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । मधुबनी मास्टर ब्लु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच में 21.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 138 रन बनाया । मधुबनी मास्टर ब्लु के तरफ से बल्लेबाजी में आदित्या ने 24 रन, विकास ने 25 रन, सुमित ने 36 रन बनाए । जबकि गेंदबाजी में एचिवर क्रिकेट एकैडमी टाइगर की तरफ से अभिषेक , रोहन , आदर्श ने 2-2 विकेट लिया ।

138 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचिवर टाइगर ने 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 99 रन ही बना सका। एचिवर टाइगर के तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक ने 41 रन एवं हैदर ने 09 रन बनाए । गेंदबाजी में मधुबनी मास्टर ब्लु के तरफ से सूरज ने 4.1 ओवर में 27 रन देकर 03 विकेट, आदित्या ने 5 ओवर में 14 रन देकर 03 विकेट अंकित ने 3 ओवर में 12 रन देकर 02 विकेट हासिल किया ।मधुबनी मास्टर ब्लु इस मैच को 39 रन से जीत कर 2 अंक अर्जित की ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच मधुबनी मास्टर ब्लु के बल्लेबाज आदित्या कुमार बने।निर्णायक में सागर दास एवं विकल्प झा स्कोरर अंकित मिश्रा थे।

दूसरा जूनियर डिवीज़न का 21 वा मैच पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प डी बनाम एचिवर लायन के बीच हुआ, जिसमे एचिवर लायन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

एचिवर लायन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 09 विकेट खो कर 133 रन बनाया। एचिवर लायन के तरफ से रौनक ने 50 रन, अयान अशर ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प डी की तरफ से नइम ने 5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट, तौफ़ीक़ ने 5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, शिवम् ने 4 ओवर में 17 रन देकर 03 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसीसीडी ने 17.3 ओवर में 04 विकेट खोकर 137 रन बनाए, जिसमे लक्ष्य ने 35 रन, आफताब ने 33रन, एवं तौफ़ीक़ ने नाबाद 18 रन बनाए। गेंदबाजी मैं एचिवर लायन के हर्ष आयुष ने 5 ओवर 21 रन देकर 02 विकेट, नज़मूल ने 3 ओवर मैं 18 रन देकर 01 विकेट लिया।पी डी सी सी सी डी ने इस मैच को 06 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पी डी सी सी सी डी के आल राउंडर तौफ़ीक़ को मिला।निर्णायक की भूमिका मैं अभिषेक ठाकुर एवं ज़ाहिद आलम स्कोरर विकल्प झा थे।कल मैच पहला जूनियर डिवीज़न रामनगर सिलबर बनाम डिजायर ब्लु दूसरा जूनियर मैच ई सी सी बर्सोनी बनाम डी ए पी एस स्कूल।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago