कराटे

कुसुम राज मनीअम कप अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़,सरदार पटेल सीए विजयी ।

पटना 8 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आज से शुरू हुए कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से पराजित कर अपना खिताबी अभियान शुरू किया।

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट का मुकाबला शुरू होने से पूर्व इसका उद्धाटन बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अघ्यक्ष मृत्युजंय तिवारी, पटना नगर निगम के सशक्त कमेटी के सदस्य वार्ड  पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां (विक्रम) के प्रशासक  अभिषेक कुसुम राज  ने गुब्बरा उड़ाकर किया। इस मौके पर सभी का स्वागत आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने किया। समारोह में  भाजपा नेता व जद यू नेता कृष्णा पटेल इत्यादि मौजूद थे।

टॉस जीतकर सरदार पटेल  क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित समय में फेंके गए 25 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। रौशन ने 43 और फजल ने 41 रन बनाए। जवाब में बैटिंग करने उतरे आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी  के सभी  बल्लेबाज  19.3 ओवर में 145 रन पर आउट हो पवेलियन लौट  गए। कनिष्क ने 6 चौका व एक छक्का के सहारे 43 रन बनाए। यह मैच सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने 28 रन से जीत लिया। विजेता टीम के कुमार शान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी – 25 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन- फजल 41, रोशन 43 , मनजीत 21, कुमार शान 10, अतिरिक्त 29, राजा  2/ 25,  कनिष्क 2/18, आर्यन 1/46, शिवम 1/34,

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी-19.3 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट-कनिष्क 43, आर्यन 17, मासूम 13, अतिरिक्त 42, नैतिक 3/21, कुमार शान 3/24,  रोहित 1/18, फजल 1/5, विकास 1/38,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

24 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago