PATNA 29 मई : बीसीसीआई द्वारा पूर्व से निर्धारित भारतीय समयानुसार अपराहन 12:00 बजे से बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की वर्चुअल विशेष आम सभा (एसजीएम) की बैठक आज आहूत की गई।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस वर्चुअल एसजीएम की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार क्रिकेट संघ के ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 मई को इस वर्चुअल मीटिंग का लिंक भेज दिया गया था और बीसीए की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने बीसीसीआई की वर्चुअल एसजीएम की बैठक में शामिल होने के लिए बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को अधिकृत किया था।
जिसमें बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बिहार क्रिकेट संघ कि ओर से प्रतिनिधि के रूप में बीसीसीआई के इस वर्चुअल विशेष आम सभा की बैठक में शामिल हैं।
बीसीसीआई कि इस एसजीएम की बैठक में बिहार क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे बीसीए अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी अपनी बारी आने पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के बकाया राशि व स्पोटिंग स्टॉफों के बकाया राशि का भुगतान करने सहित बीसीसीआई द्वारा संघ को दी जाने वाली अनुदान राशि पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे और अपनी बातों को मजबूती से रखते हुए बीसीए को अभिलंब अनुदान राशि मुहैया कराने का आग्रह भी करेंगे ।
जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने सभी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा है कि अब सभी लोगों को अपने स्वार्थ की भावना से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ जुड़कर संघ और खेल व खिलाड़ियों के हित में कार्य करना चाहिए साथ हीं साथ भ्रामक अफवाह फैलाने वाले लोगों से कोसों दूर रहने की जरूरत है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…