इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम को कोविड-19की पहली डोज लगा।

नई दिल्ली 28 मई: इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गयी है. भारतीय टीम अगले महीने के पहले हफ्ते में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ उसका दौरा शुरू होगा. इसके बाद टीम इंडिया को दो टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है. फिलहाल टीम अभी मुंबई में आइसोलेशन में है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया, ‘‘महिला टीम की सभी खिलाड़ियों को टीके की पहली डोज मिल गई है. उनमें से अधिकांश ने इसे अपने-अपने शहरों में इसे प्राप्त किया. जिन खिलाड़ियों को उनके शहर में यह नहीं मिला था उन्हें गुरुवार को पहला टीका लगा.’’

स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मुझे हालांकि सुइयों (इंजेक्शन) से थोड़ा डर लगता है, लेकिन मैंने आज टीका लगवाया. मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कृप्या जल्द से जल्द टीका लगवाएं.’’

एवीपी न्यूज़ के अनुसार सूत्र ने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी. भारतीय महिला टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम के के साथ चार्टर्ड विमान से दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी.

कोहली, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कोविड-19 टीके का पहला डोज लिया है. भारतीय पुरूष टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago