एम.आर.एफ पेस फाउंडेशन में राहुल के चयन पर बीसीए सचिव संजय कुमार ने दी बधाई

पटना 12 जुलाई: बिहार क्रिकेट के होनहार गेंदबाज राहुल कुमार को एमआरएफ पेस फाउंडेशन में ट्रेनिंग के लिए चेन्नई बुलाया गया है। जहां उनके गेंदबाजी को धार मिलेगी और और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उनके चयन पर बिहार क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बीसीए सचिव प्रवक्ता ने बताया की राहुल कुमार को इसकी सूचना बिहार क्रिकेट संघ के तरफ से दे दी गई है।जहां उन्हें 18 जुलाई को चेन्नई में रिपोर्ट करना है तथा 19 जुलाई से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

वहीं राहुल के चयन के बाद बीसीए संचालन समिति के प्रेमरंजन पटेल,आशुतोष झा,मुनेंद्र कुमार एवं बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा,पूर्व जिला प्रतिनिधि प्रवीण कुमार,रितेश कुमार,प्रवीण बबलू कोच निखिलेश रंजन तथा अशोक कुमार समेत सभी जिलों के पदाधिकारी और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago