पटना 3 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता तथा अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने पटना के राजेंद्रनगर रोड नंबर-2 बी स्थित मेडिका हार्ट इंस्टीच्यूट के वाइस चेयरमैन व विश्व विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार से मिल कर उन्हें श्रीमद्भागवता गीता सप्रेम भेंट कर बधाई व शुभकामना दी।
श्री मिश्र ने डॉ प्रभात कुमार को चित्रकुट (मध्यप्रदेश) स्थित भगवान कामतानाथ मंदिर का प्रसाद भेंट कर देश तथा राज्य की समृद्धि व खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बीसीए प्रवक्ता व अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आज डीएम कॉर्डियो डॉ प्रभात कुमार ने मेरा चिकित्सीय मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने आगे कहा कि कुशल चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार ने स्वास्थ्य के अलावा मेरे 30 वर्षों के राजनीतिक जीवन व क्रिकेट से जुड़े 19 वर्षों के कार्यकाल की जानकारी प्राप्त की।
बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बीसीए से जुड़े कई गतिविधियों की जानकारी डॉक्टर प्रभात कुमार से साझा की। इस दौरान डॉ प्रभात कुमार ने श्री मिश्र को अपना आशीर्वाद पूर्व की तरह देते हुए बेहतर स्वास्थ्य व प्रगतिमान जीवन की भगवान से कामना की।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…