Loading Now
×

डॉ प्रभात कुमार को बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने भेंट की श्रीमद्भागवत गीता

पटना 3 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता तथा अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने पटना के राजेंद्रनगर रोड नंबर-2 बी स्थित मेडिका हार्ट इंस्टीच्यूट के वाइस चेयरमैन व विश्व विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार से मिल कर उन्हें श्रीमद्भागवता गीता सप्रेम भेंट कर बधाई व शुभकामना दी।IMG-20210303-WA0076-225x300 डॉ प्रभात कुमार को बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने भेंट की श्रीमद्भागवत गीता

श्री मिश्र ने डॉ प्रभात कुमार को चित्रकुट (मध्यप्रदेश) स्थित भगवान कामतानाथ मंदिर का प्रसाद भेंट कर देश तथा राज्य की समृद्धि व खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बीसीए प्रवक्ता व अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आज डीएम कॉर्डियो डॉ प्रभात कुमार ने मेरा चिकित्सीय मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने आगे कहा कि कुशल चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार ने स्वास्थ्य के अलावा मेरे 30 वर्षों के राजनीतिक जीवन व क्रिकेट से जुड़े 19 वर्षों के कार्यकाल की जानकारी प्राप्त की।

बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बीसीए से जुड़े कई गतिविधियों की जानकारी डॉक्टर प्रभात कुमार से साझा की। इस दौरान डॉ प्रभात कुमार ने श्री मिश्र को अपना आशीर्वाद पूर्व की तरह देते हुए बेहतर स्वास्थ्य व प्रगतिमान जीवन की भगवान से कामना की।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 6 = ?