BCA U-19 वनडे ट्रॉफी: सीतामढ़ी ने दरभंगा को 47 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 47 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही सीतामढ़ी पहले बैटिंग करते हुए अक्षत के 50 रन और वैभव मिश्रा 44 रन के बदौलत 45,5ओवर में 10 विकेट खोकर 203 रन बनाया। दरभंगा की तरफ से Hashir राशिद ने 4 और राहुल ने 2 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की तरफ से सन्नी 53 तथा अंकित 30 रन बनाए । सीतामढ़ी के वैभव मिश्रा और आयुष को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा मोहम्मद कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच मधुबनी बनाम दरभंगा बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago