पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहपुर रेलवे मैदान पर आयोजित चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग का खिताब नवगछिया ने लगातार चौथी बार जीता।जबकि महिला वर्ग का खिताब बेगूसराय ने अपने नाम किया।
पुरूष वर्ग के फाइनल में नवगछिया ने बेगूसराय को 35-29,35-30 से व महिला वर्ग में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-27,30-35,35-31 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में नवगछिया व पुरूष वर्ग में सीवान टीम तीसरे स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नवगछिया के आशीष कुमार को एवं महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युक्ता रानी को दिया गया।
जबकि महिला वर्ग में बेस्ट फ्रंट बाढ़ की अंशु,बैक व सेंटर बेगूसराय की कशिश व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युक्तारानी सर्वश्रेष्ठ रही। जबकि पुरूष वर्ग में सेंटर नवगछिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,बेस्ट फ्रंट अंकित शर्मा व बैक में बेगूसराय के शशांक सर्वश्रेष्ठ रहे। सूरज व मुकुल ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण जिप रेणू चौधरी व मोईन राईन,शिक्षाविद् संजीव कुमार झा ने किया।
इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार,उपाध्यक्ष अमन आनंद,आयोजन संरक्षक चंदन भारद्वाज,पैक्स अध्यक्ष कुणाल उर्फ भानू झा,राधाकृष्ण सिंह,बिट्टू चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,राज्य सचिव गौरी शंकर,जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,राजेन्द्र मंडल,आयोजन सचिव अविनाश, विश्वजीत,बिक्की,इंद्रजीत/बुलेट,मुख्य निर्णायक अमर आहुजा,जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,सतीश कुमार,घनश्याम,राजा व निकेता राजपूत,बादल कुमार सहित कई गणमान्य खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…