Patna: बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट अंडर-23 वनडे क्रिकेट में बिहार ने असम को 2 विकेट से हराया,और अपने जीत को आगे बढ़ाया,ओडिशा के कटक में अयोजिय इस टूर्नामेंट में बिहार ने असम को सिर्फ 86 रनों पर समेट दिया।।
असम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में सिर्फ 86 रन पर ऑल आउट हो गयी, बिहार के गेंदबाजों ने जमकर गेंदबाजी की और असम की पारी को 100 रन के नीचे समेट दिया,असम के लिए मुस्ताक कजीर हुसैन 15 रन,साहिल मनोज 15 रन,मुजीबुर अली 21 रन,बिपल 11 रन बनाए, बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नही बनाए।।
बिहार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असम को 86 रन पर रोक दिया, गेंदबाजी में सचिन कुमार सिंह ने 4 विकेट,सबीर खान 3 विकेट,प्रसांत कुमार सिंह 2 तथा रणधीर दुबे 1 विकेट लिए।
बिहार के सामने थे 87 रनों के छोटे से लक्ष्य लेकिन इस लक्ष्य को पाने में बिहार के बल्लेबाजों को भी पसीना बहाना पड़ गया,87 रनों के लक्ष्य में बिहार के 8 विकेट गिर गए ,फिर भी बिहार ने इस मुकाबले को 2 विकेट से जीत लिया, बल्लेबाजी के बिहार के विभूति भास्कर ने शानदार नाबाद अर्दश्तक 55 रन बनाए,सकीबुल ग़नी ने 27 रन का योगदान दिया बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुई।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…