Khelbihar.com

पटना। कटक (ओड़िशा) में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने असम को दो विकेट  से हरा कर लगातार चौथी  जीत दर्ज की। यह लो स्कोरिंग मैच रहा. असम की टीम मात्र 28.2 ओवर में 86 रन बना कर आल आउट हो गयी ,तो  बिहार की टीम को भी  इस स्कोर तक पहुँचने में आठ विकेट गवांनी पड़ी.

बिहार की टीम  15.3 ओवर में  आठ विकेट पर 90 रन बनाकर इस मैच को दो विकेट से आमने नाम कर लिया.  बिहार का अगला मैच 10  नवंबर को अरुणाचल प्रदेश  के खिलाफ खेला जायेगा। आज के मैच में अभिषेक बाबु को कैप देकर टीम का हिस्सा बनाया गया.

कटक के विकास क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले गेंदबाजी  करने का फैसला किया। असाम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए  शुभेंदु – एरिक – सांतनु शून्य पर आउट हुए तो , बिप्लव 11 रन , मुजीबुर 21, अभिषेक साहिल 15, रजत, सिद्धार्थ 2, मुख़्तार15 रन बनाकर आउट हुए तो राहुल शून्य पर नॉट आउट हुए. बिहार की ओर से सचिन ने चार , सब्बीर ने तीन , प्रशांत ने दो और रणधीर कुमार दुबे ने एक विकेट लिया.

जवाब में उतरी बिहार की टीम की शुरुआत भी ख़राब रही, टीम के ओपनर बिपिन सौरभ शून्य पर आउट गए , तो त्रिपुरारी केशव 2 रन बनाकर आउट हो गए.  बिहार की ओर से अभिषेक , हृदयानंद, सब्बीर खान शून्य पर आउट हुए , मगर विभूति भास्कर की धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी नाबाद 55 रन के बदौलत बिहार की टीम 15.3 ओवर में 90 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

असम की ओर से सांतनु ने तीन, राहुल ने दो और मुख़्तार ने एक विकेट लिया.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago