बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बीसीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर जिला ग्रुप जी का मुकाबला लखीसराय और बेगूसराय के बिच आज बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया जिसमे बेगूसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
निर्धारित 50 ओवर के मैच में बेगूसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 368 रन बनाए बेगूसराय की ओर से आदित्य सोनी ने शानदार 105 रन की पारी खेली पृथ्वी राज ने 74 रन की पारी और गुलशन ने 72 रन की पारी खेली।
लखीसराय की ओर से प्रणय प्रसाद ने 2 विकेट और रवि बिनोद ने 1 विकेट प्राप्त किये लक्छ का पीछा करते हुए लखीसराय की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 50 ओवर में 7 विकेट खो कर 295 रन ही बना सकी और इस तरह से बेगूसराय ने इस मैच को 73 रनों से जित लिया लखीसराय की ओर से बाबुल आर्या ने नाबाद 115 रन की पारी खेली और अनुराग ने 50 रन की पारी खेली। बेगूसराय की ओर से कृष्णा ने 2 विकेट और विशाल ने 2 विकेट प्राप्त किये इस तरह से बेगूसराय ने ये मैच 73 रनों से जीता !
मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार बेगूसराय के आदित्य सोनी को आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय के वरिष्ठ खिलाड़ी सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से परदान किया। अंपायर के रूप में सनी कुमार और रवि कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर बेगुसराय टीम के मैनेजर प्रतिक भानु बेगूसराय टीम के कोच दिलजीत कुमार निराला कुमार शोबित पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि 28 तारीख का मुकाबला जम्मूई और भागलपुर के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…