पटना, 1 मई। सत्यम झा (110 रन, 52 गेंद, 8 चौका, 10 छक्का) के शानदार शतक की मदद से ईआरसीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बाटा सीसी पर 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज की।
संपतचक क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस बाटा सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 34.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाये। मोहम्मद राशिद ने 39 और मोहम्मद नेयाज ने 39 रन की पारी खेली। ईआरसीसी की ओर से अभिनव सिंह ने 29 रन देकर 3, दिवाकर कुमार ने 32 रन देकर 3 और अभिषेक सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाये।जवाब में ईआरसीसी ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सत्यम झा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बाटा सीसी : 34.5 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट मोहम्मद फरहान 17, मोहम्मद नेयाज 39, बलजीत सिंह बिहारी 17, आयुष राज 13, मोहम्मद राशिद 39, अतिरिक्त 21, अभिषेक सिंह 2/18,बंटी कुमार 1/23, अभिनव सिंह 3/29, दिवाकर कुमार 3/32

ईआरसीसी : 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 171, सत्यम झा 110, संतोष केसरी 12, सौरभ तिवारी नाबाद 23, विवेक कुमार नाबाद 10, अतिरिक्त 13,मोहम्मद राशिद 1/38, सर्वेश हंसराज 1/13, नवील एस रहमान 1/13

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago