बिहार खेल न्यूज़

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : बेगूसराय ग्रामीण सीसी,दिनकर सीसी और मटिहानी नगर सीसी की टीम विजयी

  • बेगूसराय जिला अंडर-19 का आज कुल 3 मैदान के ऊपर मैच खेला गया।

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

जिसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 35 ओवर में 7 विकेट पर 195 रन बनाएं बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से प्रशांत ने नवाद 50 रन और किशन ने 27 रन बनाए मटिहानी ग्रामीण की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक 2 विकेट और अविनाश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने 24 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन बना सकी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ ने 28 रन और रोहन ने 14 रनों का योगदान दिया वहीं पर गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से देवराज ने 3 विकेट आयुष पासवान 3 विकेट और दीपक 3 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवराज को दिया गया।

वही पर ग्रीन पार्क में मुकाबला डंडारी क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिय पहले बल्लेबाजी करते हुए डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन बनाए।डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 22 रन और शुभ ने 20 रनो का योगदान दिया दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान विशाल ने 4 विकेट और आयुष ने 3 विकेट प्राप्त की है।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम ने 32 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाएं दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से विशाल ने 52 रन और हिमांशु ने 24 रन बनाए डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज 5 विकेट और अमन 3 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विशाल को दिया गया।

वहीं तेघड़ा ब्लॉक के मैदान पर मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करती हुए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाएं मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से संजीत ने 47 रन और यतीश ने 32 रनों का योगदान किया। बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से नवनीत ने 2 विकेट प्राप्त और अंकित एवं हर्ष ने1-1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बछवारा की टीम 28 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन ही बना पाई। बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से आर्यन पोद्दार 33 रन और परमानंद 27 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी करते हुए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से नीतीश 3 विकेट और छोटू 2 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजीत को दिया गया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी विश्वजीत कुमार राम कुमार अबू बकर शाहिद अख्तर राम विनीत शरण सहित कई लोग मौजूद थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल भी बेगूसराय जिले के तीन मैदान के ऊपर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का मुकाबला खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago