बेगूसराय लीग:-श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी फ़ाइनल में,

Khelbihar.com

Begusrai: श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी फाइनल में पहुंचा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का दूसरा पहला सेमीफाइनल मैच श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .

जिसका विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू मुकेश पप्पू रंजीत पासवान टिंकू कुमार मौजूद थे .

आज का मुकाबला में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 98 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से निखिल ने 29 रन बनाए और मुकेश राजपूत ने 17 रन बनाए और वहीं श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से कुलवंत ने 3 विकेट प्राप्त किया कुंदन ने 2 विकेट प्राप्त किया और ऋषभ ने 2 विकेट प्राप्त किया.

जवाब में उतरी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की टीम 25 ओवर में 99 रन बनाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से मनजीत ने 30 रन और कुंदन 12 रन बनाए और वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से अमित ने 3 विकेट और सूरज ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से पराजित कर बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचा.

इस अवसर पर आलोक कुमार अग्रवाल रिफाइनरी यूनियन के सचिव ललन कुमार मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू दीपक कुमार रंजीत कुमार पासवान मौजूद थे इस मैच के अंपायर दिलजीत कुमार और संजीव रंजन थे स्कोरर रूप में मोहम्मद इमरान उद्घोषक के रूप में निराला कुमार थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मैच 24 दिसंबर को बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago