मुजफ्फरपुर कॉरपोरेट लीग:बैंक ऑफ बड़ोदा और बैंक ऑफ इंडिया जीती।

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज से शुरू हुए कॉरपोरेट लीग में पहले मैच में बैंक ऑफ बड़ोदा और दूसरे मैच में बैंक ऑफ इंडिया विजयी हुई।आज सुबह बेहद खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुए पहले मैच में टॉस जीतकर यूबीजीबी(उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक)पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया .

और पहले बल्लेबाजी करते बैंक ऑफ बड़ोदा ने रंजीत राय (44)की अच्छी बल्लेबाजी के 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 127 रन बनाए जिसमे रंजीत राय 44,अनिरुद्ध दास नाबाद 26 बनाये,यूबीजीबी की तरफ से अभिमन्यु और कंचन ने 2-2 विकेट लिए।जवाब में यूबीजीबी ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई और 6 रन से मैच हार गई जिसमे दीपक ने नाबाद 37 और अवनीश ने 17 रन बनाए,बैंक ऑफ बड़ोदा की तरफ से तरुण ने 2,निशांत और विवेक ने 1-1 विकेट लिए।

बैंक ऑफ बड़ोदा की तरफ रंजीत राय को मैन ऑफ द मैच दिया गया।इससे पहले शुभारंभ में बैंक ऑफ बड़ोदा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सी बी पी वर्मा,आरडीएस कॉलेज के खेल निदेशक श्री रवि शंकर,एमडीसीए के अध्यक्ष श्री उत्पल रंजन,कोषाध्यक्ष श्री नुन्दन सिंह ने परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया।


दूसरे मैच में टॉस इलाहाबाद बैंक ने जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया पहले बैटिंग करते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने 15 ओवर 5 विकेट खोकर 103 रन बनाए जिसमे नीलमणि ने 26,दीपक 16,नीरज 14 रन बनाए,इलाहाबाद बैंक की ओर से सतीश और संजीव ने 2-2 विकेट और संदीप ने 1 विकेट लिए जवाब 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी इलाहाबाद बैंक की टीम कप्तान शशांक के 30 और संजय के 28 नाबाद रनों के बाद भी 15 ओवर में सिर्फ 89 रन ही 2 विकेट के नुकसान पर बना सकी और 14 रनों से हार गई,बैंक ऑफ इंडिया की तरफ नीलमणि ने एक विकेट लिया और बैंक और इंडिया ने ये 14 रनों से जीत लिया बैंक ऑफ इंडिया के कप्तान नीलमणि को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

,आज के दोनों मैच के अंपायर दिनेश पोद्दार और मुकेश कुमार और स्कोरर गुड्डू थे।शुभारंभ में विजेता क्लब के धीरज भारद्वाज,मुमताज़,आशुतोष, दिग्विजय,समीर सम्राट,देवेंद्र पटेल,रवि पराशर,श्री डी. पी.यादव आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago