कराटे

बेगूसराय नाईट राइडर्स बेगूसराय प्रीमियर लीग के फाइनल में, ख़िताबी भिड़त बरौनी सुपर किंग्स 24 को

बेगूसराय 22 फरवरी: बेगूसराय प्रीमियर लीग का दूसरा सेमिफाइनल का मुक़ाबला सनराइजर्स बेगूसराय बनाम बेगूसराय नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय नाईट राइडर्स की टीम ने सनराईजर्स बेगूसराय को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराईजर्स बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाई जिसमे सनराइजर्स बेगूसराय की ओर से कप्तान सरवन अर्क ने 30 रन बनाए वही मुकेश कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया बेगूसराय नाइटराइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए इमरान नजीर ने 3 विकेट तथा इम्तियाज और अभिषेक झा ने दो-दो विकेट झटके।

जबाबी  पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय नाइट राइडर्स की टीम ने लक्ष्य को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें कप्तान सतेंद्र ने 73 रन बनाए वही आदित्य ने 34 रनों का योगदान दिया सनराइजर्स बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए बंटी ऋषि और कृष्णा ने एक-एक विकेट झटके।

शानदार ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन के लिए इमरान नजीर को मैंने द मैच चूना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजन कुमार बीटीएमयू के ललन लालित्य अमन प्रकाश गौतम राजीव रंजन कक्कू मृत्युंजय कुमार वीरेश संजय चौधरी रामजतन गिरी रवि कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह इंडियन ऑयल मार्केटिंग डिविजन के उप महाप्रबंधक मनोज भगत बीटीएमयू के सचिव लल्लन लालित्य मृत्युंजय कुमार वीरेश राज नयन के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा खेल अनुशासन का प्रतीक है बेगूसराय में एक स्टेडियम हो ऐसा मेरा लक्ष्य है और मैं इस पर पूरी तरह से काम करूंगा और आने वाले दिनों में यहां के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा स्टेडियम की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से बातचीत करूंगा।

वह इस अवसर पर मनोज भगत ने कहा इस तरह के खेल बेगूसराय में हो रहे हैं मुझे यह देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर अच्छा खेले यही मेरी कामना है और आने वाले दिनों में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो इसके लिए मैं भरपूर प्रयास करूंगा।

आज के मुख्य निर्णायक नीतीश कुमार और विकी कुमार थे उद्घोषक के रूप में निराला कुमार और शिवम कुमार विवेक सिन्हा थे वहीं इस अवसर पर रणवीर कुमार शोभित कुमार रामजतन गिरी राहुल कुमार आशीष कुमार प्रेम रंजन पाठक पल्लव कुमार अतुल गर्ग लालू कुमार आदि मौजूद थे आज का यह सेमी फाइनल मैच जो स्वर्गीय विपिन बॉबी मींज उप महाप्रबंधक परियोजना प्रशासन बरौनी की याद में खेला गया और उनको याद किया गया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago