किशनगंज जिला लीग के रोमांचक मुकाबले में डार्क नाइट सीसी 13 रनों से विजयी

किशनगंज 22 फरवरी:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिवीजन का आज 19 वां मुकाबला डार्क नाइट क्रिकेट क्लब बनाम रुइधासा लायंस क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया ।

जिसमें डार्क नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए जिसमे बलविंदर सिंह ने 28 रन अनूप कुमार दास ने 22 रन जीशान ने 19 रन शरीफ आलम ने 17 रन अबू ओसामा ने 16 रन एवं रीश कुमार दास ने 12 रनों का योगदान दिया वही रुइधासा लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शकील ने 3 विकेट कैफ ने 1 विकेट फैज ने एक विकेट एवं शमशाद ने एक विकेट हासिल कीए ।

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुइधासा लायंस ने 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए जिसमें फैज ने 22 रन अंकुर ने 19 रन साकिर ने 16 रन एवं शकील ने 10 रनों का योगदान दिया वही डार्क नाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए बलविंदर सिंह ने 3 विकेट शरीफ आलम ने दो विकेट अबू ओसामा ने दो विकेट एवं अविनाश कुमार ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया ।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 3 विकेट एवं 28 रन बनाने वाले बलविंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच बलविंदर सिंह को क्रिकेट प्रेमी मुन्ना राशिद ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के एंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं मोहम्मद सुलेमान वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक वीर रंजन।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago