बेगूसराय : गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमीयर लीग का मुकाबला राइजिंग स्टार नौला और बेगूसराय किंग के बीच खेला गया राइजिंग स्टार नौला के कप्तान अमरनाथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए राइजिंग स्टार नौला की ओर से कमलेश 40 रन और अजीत 29 रनों का योगदान किया और वही बेगूसराय किंग की ओर से सूरज गुप्ता 4 विकेट राहुल दीवाना ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी बेगूसराय किंग की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना पाई बेगूसराय किंग की ओर से राजेश 30 रन और मनीष ने 20 रन बनाए राइजिंग स्टार नौला की ओर से सूरज 4 विकेट और कमलेश ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत राइजिंग स्टार नौला ने बेगूसराय किंग को 52 रनों से पराजित किया।
इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश मुकेश कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से राइजिंग स्टार नौला के सूरज को प्रदान किया इस मैच के मुख्य अंपायर नीतीश कुमार और अनिकेत मोरिया और ऑनलाइन स्कोरर रामकुमार थे।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…