कराटे

महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में याशिता का अर्धशतक,केरल ने बिहार को हराया

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बिहार की टीम केरल से सात विकेट से हार गई। इस मैच में बिहार की स्टार बैटर याशिता सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में खुशी गुप्ता ने दो विकेट चटकाये।

पुणे के डेक्कन जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस केरल ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार की ओर से याशिता सिंह को छोड़ बाकी कोई भी बैटर दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाईं। पूरी टीम 40.2 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट हो गईं। याशिता सिंह ने 85 गेंद में छह चौका की मदद से 52 रन बनाये। केरल की ओर से अलीना ने 20 रन देकर 3, नजला सीएमसी ने 19 रन देकर 3, सूर्या सूर्यकुमार ने 14 रन देकर 1, शार्या राय ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये। जवाब में केरल ने दीया गिरेश के 42 रन की मदद से 20.2 ओवर में तीन विकेट पर 90 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार : 40.2 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट, याशिता सिंह 52 रन, रुपा 9 रन, केरल गेंदबाजी : सूर्य सुकुमार 1/14,शार्य राय 1/4, नजला सीएमसी 3/19, अलीना 3/20
केरल : 20.2 ओवर में तीन विकेट पर 90 रन दीया गिरेश 42 रन, उर्वशी 11 रन, अनन्या के प्रदीप 14 रन, एम एबीना नाबाद 9 रन, बिहार गेंदबाजी: खुशी गुप्ता 2/14, आर्या सेठ 1/19

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago