आईपीएल के तर्ज पर 10 फरवरी से बेगूसराय प्रीमियर लीग का आगाज गांधी स्टेडियम में

  • कलर ड्रेस और वाइट गेंद से खेले जाएंगे सारे मुकाबले।
  • विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को दी जाएगी नगद राशि।

बेगूसराय 6 फरवरी : आज बेगूसराय प्रीमियर लीग के छठे संस्करण के लिए गांधी स्टेडियम में एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें की बेगूसराय प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले सभी टीम के कप्तान और बेगूसराय प्रीमीयर लीग से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

विदित हो कि प्रत्येक साल की भांति इस साल भी लगातार छठे वर्ष बेगूसराय प्रीमीयर लीग का आयोजन गांधी स्टेडियम में दिनांक 10 फरवरी से खेले जाएंगे जिसमें कि सभी मुकाबले रंगीन ड्रेस और उजले गेंद से आईपीएल के तर्ज पर खेले जाएंगे इस लीग में जीतने वाली टीम और उपविजेता टीम को नगद राशि भी प्रदान किया जाएगा ।

इस अवसर पर मृतुंजय कुमार वीरेश ने बताया या टूर्नामेंट में दर्शकों के खास डिमांड पर करवाया जा रहा है और इस तरह के आयोजन से जिले के बाहर खिलाड़ी भी इस प्रारूप में भाग ले सकेंगे इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि इस बेगूसराय प्रीमियर लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है।

जिसमें की बरौनी सुपर किंग्स, बीपी रॉयल्स, बेगूसराय चैलेंजर्स, सनराइजर्स बेगूसराय, बिहट वारियर्स, तेघरा टस्कर्स बलिया नाइटराइडर्स की टीम भाग ले रही है इस अवसर पर प्रेम रंजन पाठक दानिश आलम दिलजीत कुमार सनोज कुमार विनीत सरन निधि कुमार अमन कुमार रणवीर कुमार शोभित कुमार सिद्धार्थ कुमार रवि कुमार आदि मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago