हल्द्वानी क्रिकेटर्स बना दो दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट लीग चैंपियन.

हल्द्वानी 06 फरवरी: जी एन जी क्रिकेट एरीना के तत्वावधान में चल रहे डिस्ट्रिक्ट नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर 16 दो दिवसीय क्रिकेट लीग में फाइनल मैच हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने जी एन जी क्रिकेट एरीना को 67 रनो से पराजित कर खिताब अपने नाम करा।

230 रनो का पीछा करने उतरी जी एन जी क्रिकेट एरीना ने 84.1 ओवर में 162 रन बनाए। गौरव ने 36 के साथ मयंक और आदित्य ने 26-26 रनो की पारी खेली। तनीष, पारस, राघव और सुजन ने क्रिकेटर्स के लिए 2-2 विकेट लिए।
फाइनल के प्लयेर ऑफ द मैच राघव जोशी ने 2 विकेट और 37 रन बना कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट लोकेश सिंह , बेस्ट बेटर पारितोष राणा, बेस्ट बॉलर दीक्षांत बोरा, बेस्ट विकेट कीपर रोहन जोशी, बेस्ट फील्डर मनमोहन भंडारी और ईमरसिंग प्लयेर का खिताब ईशान पाठक को दिया गया।
आज पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि डॉ संजय जुयाल जी विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक कोषाध्यक्ष सी ए यू दीपक मेहरा जी ने पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर सचिव क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा हर्ष गोयल, कोषाध्यक्ष जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन कमल पपने, विनय साह, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊँ यूनिवर्सिटी नैनीताल श्री घनश्याम लाल साह, पूर्व आर एस ओ श्री विनोद वर्मा, सीनियर प्लयेर सुनील साह, त्रिलोक सिंह जीना, विजय कुकसाल, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, लीला कांडपाल, त्रिलोक सिंह जीना, मो. रेहान, विजय आर्या, धीरेन डालाकोटी, दान सिंह भंडारी, महेंद्र बिष्ट, सेक्रेटरी जिला टेनिस
एसोसिएशन हेम कुमार पांडे, कार्यक्रम का संचालन नैनीताल के प्रसिद्ध उद्घोषक नवीन पांडे ने किया।निश्चय मेहरा और पुनीत मैच में अंपायर और हैप्पी सिंह स्कोरर की भूमिका में रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago