कराटे

बेगूसराय जिला अंडर-19 लीग में अंकित के शतक से बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब विजयी

बेगूसराय 3 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने विष्णुपुर क्रिकेट क्लब को 136 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर कुल 223 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के ओपनर बल्लेबाज अंकित ने शानदार शतक जड़ते हुए 118 में बनाया वही सूरज गुप्ता ने 40 रनों का योगदान दिया बिशनपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट अरुण कुमार ने दो विकेट झटके।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बिशनपुर क्रिकेट क्लब की टीम 23वें ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बिशनपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन कुलदीप कुमार ने 23 और विकेटकीपर बल्लेबाज नीरज ने 20 रन बनाए वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट हर्ष पराशर और सूरज गुप्ता ने तीन-तीन विकेट झटके वही ऋषि मेहता को दो विकेट मिला इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंकित कुमार को चुना गया.

मैंन ऑफ़ द मैच का खिताब बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश बेगूसराय के वरिष्ठ खिलाड़ी सरवन अर्क विवेक कुमार के द्वारा दिया गया इस मैच के मुख्य निर्णायक सनोज मेंकगिल और संजीव रंजन थे वही ऑनलाइन स्कोरिंग रामकुमार कर रहे थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago