कराटे

इंटर स्कूल वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सौरभ और कुमुद के शानदार बल्लेबाजी से एसएसआर पटना विजयी

सारण 3 मार्च: त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल वनडे वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए आज के मुकाबले में एसएसआर दीघा पटना ने ट्रम्फेट क्रिकेट एकेडमी पटना को 55 रनो से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसआर के बल्लेबाज विश्व सौरभ और कुमुद ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने टीम का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 262 रन तक पहुंचने में मदद किया। जिसमे विश्व सौरभ ने शानदार 91 रन बनाया एक मौका था की वह शतक लगा सकते थे पर 9 रन पहले आउट हो गए। इसके अलावे कुमुद ने भी शानदार पारी खेला और 74 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में अनिल ने तीन विकेट झटका।

जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी ट्रम्फेट क्रिकेक्ट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में 207 रन बनाकर ढेर हो गया। जिसमे साकेत 37 रन और सत्यम ने 34 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए अंकित और सूरज को तीन तीन विकेट मिला .शानदार पारी के लिए विश्व सौरभ को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया जबकि सूरज को बेस्ट प्लयेर ऑफ़ द मैच और अंकित को बेस्ट बॉलर का अवार्ड मिला .

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago