बेगुसराय 28 अक्टूबर: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन की अध्यक्षता में संपन्न हुई .
इस बैठक में मुख्य रूप से 22 वा बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर निबंधन प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात पर सहमति बनी .
सचिव कन्हैया कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग आयोजन छठ पर्व के तुरंत बाद प्रारंभ कर दी जाएगी उससे पहले बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के निबंधन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर तक निबंधन की प्रक्रिया की जाएगी खिलाड़ी निबंधन फॉर्म महिला कॉलेज के निकट ओंकार हार्डवेयर में दिन के 12 बजे से 4 बजे तक प्राप्त करके और फिर वही जमा कर सकते हैं!
इस बैठक में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन उपाध्यक्ष पवन सिंह सचिव कन्हैया कुमार संयुक्त सचिव रूपेश कुमार कोषाध्यक्ष अमित कुमार मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कुशवाहा सुनील सिंह सिंह रणवीर कुमार दीपक कुमार मौजूद थे!
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…