नीरज चोपड़ा समेत खेल जगत के ये 11 दिग्गज खिलाडी ‘खेल रत्न’ अवार्ड के लिए हुए नामित

दिल्ली 28 अक्टूबर: 2020 टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि दहिया समेत खेल जगत के 11 दिग्गजों को ‘खेल रत्न’ अवार्ड के लिए नामित किया गया है.

पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि 2016 रियो खेलों के बाद चार खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था. टोक्यो पैरालंपिक (24 अगस्त से सितंबर) में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया. समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है.

क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं. ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा.

खेल रत्न के लिए खिलाडियों के नाम इस प्रकार से है:

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
रवि दहिया (कुश्ती)
पीआर श्रीजेश (हॉकी)
लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मिताली राज (क्रिकेट)
प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
सुमित अंतिल (भाला)
अवनि लेखारा (शूटिंग)
कृष्णा नगर (बैडमिंटन)
एम नरवाल (शूटिंग)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago