भागलपुर लीग:-सूरज,आदित्य और अभिमन्यु के शानदार प्रदर्शन से मिराज क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

Bhagalpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को मिराज क्रिकेट क्लब ( कहलगांव) ने आजाद क्रिकेट क्लब को 166 रनों से पराजित किया।

मिराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 29.5 ओवर खेलकर 254 पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में सूरज ने शानदार 82 रनों की पारी खेली और आदित्य ने शानदार 55 रन बनाए।और बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में यश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट झटके। रवि ने दो विकेट लिया रोहित तुषार और अली ने एक-एक विकेट लिया।

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद क्रिकेट क्लब की टीम 23.2 ओवर में 88 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार मिराज क्रिकेट क्लब ने आजाद क्रिकेट क्लब को 166 रनों से पराजित किया। आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में प्रियांशु ने सर्वाधिक 24 रन बनाए बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। मिराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अभिमन्यु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.2 ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट लिए। आदित्य ने 3 विकेट झटके।

अंपायर की भूमिका संजय व धर्मजय ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 11 स्टार क्लब बनाम न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago