अरवल जिला जूनियर लीग की शानदार शुरुआत,आदित्य के अर्धशतक से अरवल रेड विजयी।

Khelbihar.com

Arwal: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज से शुरू हुई चैलेंजर ट्रॉफी जूनियर क्रिकेट लीग में आज अरवल रेड ने अरवल ग्रीन को 141 रनों से हरा दिया।

आज अरवल ग्रीन के कप्तान शुभम कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अरवल रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा आदित्य कुमार ने 81 गेंदों में 77 रन , गौरव ने 46 रन, प्रियांशु ने 25 रन तथा कप्तान नंदन ने 24 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 40 रन मिले। गेंदबाजी में राजा कुमार ने 3, किशन एवं सूरज ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी अरवल ग्रीन ने सभी खिलाड़ी खोकर महज 101 रन बना पाई। अरवल ग्रीन के लिए सबसे अधिक कप्तान शुभम ने 22 रन तथा आयुष राज ने 17 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 29 रन मिले। गेंदबाजी में नंदन ने 3, साहिल तथा आयुष ने 2 एवं धीरज ने एक सफलता हासिल की। आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका मनीष रंजन एवं आलोक कुमार ने निभाई। इस मौके पर संघ के सचिव धर्मवीर पटवर्धन, राम रमैया, ओमप्रकाश कुमार, लव कुमार, अलवेला कुमार, धर्मेंद्र दास, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago