भागलपुर लीग:-विनय कुमार की घातक गेंदबाजी(6 विकेट)से भागलपुर क्रिकेट एकेडमी क्वार्टरफाइनल में।

Khelbihar.com

Bhaglpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को भागलपुर क्रिकेट एकेडमी ने वी.सी.सी. तेलघी को 107 रनों से पराजित कर पुल ‘ए’ से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भागलपुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मो. सिद्दीकी ने 58 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली। कुणाल कर्ण ने पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए। अंकुश कुमार ने 20 व आकाश ने 18 रनों का योगदान दिया। अंकुश ने दो चौके व आकाश ने दो चौके एक छक्के लगाए। वी.सी.सी. तेलघी की ओर से गेंदबाजी में मनोज व रमन ने क्रमशः दो-दो विकेट, शांतनु, शरद व मारुति ने क्रमशः एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी.सी.सी. तेलघी की टीम 17.5 ओवर में 75 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में नवनीत ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। राजरतन ने 12 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज नहीं चल सके। भागलपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में विनय कुमार ने 3.5 ओवर में 15 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके। मो. अब्दुल हामीद, श्रेय कुमार व आदर्श कुमार ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।

अंपायर की भूमिका धर्मजय व अमन ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में उड़ान क्रिकेट क्लब बनाम साई क्रिकेट क्लब नारायणपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

5 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago