Bhagalpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही भागलपुर क्रिकेट सुपर लीग में रविवार को खेले गए मैच में भागलपुर क्रिकेट क्लब ने छत्रपति क्रिकेट क्लब को 47 रनों से पराजित किया।
भागलपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बनाये। सचिन भारद्वाज ने 82 गेंद में 82 और सचिन कुमार ने 66 गेंद में 87 रन बनाये। मन्नु ने 41 रन देकर 3, मोहंती ने 30 रन देकर एक विकेट चटकाये।
जवाब में छत्रपति क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर सभी विकेट खोकर 165 रन बनाये। मोहंती ने 58 गेंद में 61, सौरभ ने 33 और शुभंकर राय ने 34 रन बनाये। सचिन भारद्वाज ने 8 रन देकर 3, अभिषेक, आदित्य, मृत्युंजयय और सचिन ने एक-एक विकेट चटकाये।मैच के निर्णायक मो फैजी, मो मेशर थे और स्कोरर अंकित कुमार थे।कल का मैच : यूसीसी बनाम यूथ कार्नर
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…