Vaisali:वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डॉ एनएन गुप्ता स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग विजय स्पोट्र्स क्लब ने गुरुद्रोण क्रिकेट क्लब को हराया।
लीग का उद्घाटन पूर्व उपसभापति विजय कुमार और पैक्स अध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने किया। टॉस जीत कर विजय स्पोट्र्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 140 रन बनाये। शिवम कुमार ने नाबान 78, सूरज और रत्नेश ने 13-13 रन बनाये। शिवम, जितेंद्र व अभिषेक ने एक-एक विकेट चटकाये। उदित को दो विकेट मिले।
जवाब में गुरुद्रोण क्रिकेट की टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रशांत ने 30, अंकित 25 और प्रतीक ने 14 रन बनाये। अमित ने तीन और अनीस व मृत्युंजय ने दो-दो विकेट चटकाये। शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर अभय कुमार सिंह, नागेश्वर गुप्ता, सिराज खान, पंकज मिश्रा, प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, विवेव कुमार, अंशु सिंह, निखिल मौजूद थे। मैच के अंपायर धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…