कराटे

मुज़फ़्फ़रपुर जिला लीग में भारती क्लब एवं क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की शानदार जीत

मुज़फ़्फ़रपुर 13 अप्रैल: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब ने गायत्री यंग क्रिकेट क्लब को 257 रन एवं क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू को 6 विकेट से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

आज एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में प्रियेश के शानदार नाबाद 116 रनों के बदौलत 319 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। प्रियेश के अलावा अंकित ने शानदार 66 रनों की पारी खेली वही रोहित ने तेज तर्रार 24 बॉल पर 47 रन बनाए आदित्य ने 29,तुषार ने 10 एवं वाचस्पति ने भी 17 रनों की उपयोगी पारी खेली।गेंदबाजी में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमन ने 4 एवं धीरज ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 62 रन पर ऑल आउट हो गई। गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में निशांत में 15 एवं आशीष ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाएं इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।गेंदबाजी में भारती क्लब की तरफ से वाचस्पति ने 3 रोहित ने तीन तुषार ने दो एवं विशाल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।इस मैच के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के प्रियेश को उनके शानदार नाबाद शतक 116 रनों के लिए दिया गया।आज के अंपायर सचिन कुमार एवं नितिन कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन मौजूद थे।

आर डी एस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी बनाम बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच खेले गए मैच में बबलू क्रिकेट एकेडमी ब्लू निर्धारित 35 ओवर के मैच में 29 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई जिसमें बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के तरफ से अभिषेक ने 42 एवं अमृतांशु ने 17 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर के तरफ से वासुदेव ने तीन नमन ने 3 सरफराज ने दो एवं मोहित ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर की टीम ने 14 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए 101 रन बना लिए क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर के तरफ से सुनील उरांव ने 24 शिवम ने 17 अभिनव आलोक ने नाबाद 26 एवं सौरव ने 19 रन बनाए।बबलू इलेवन एकेडमी ब्लू के तरफ से गेंदबाजी में शिव प्रकाश निराला ने दो एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।इस मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के नमन को दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago