कराटे

कैमूर जिला टी-20 लीग में शिवम के नाबाद 98 रन नही आया काम,कैमूर कैपिटल जीता।

कैमूर 13 अप्रैल: प्रथम कैमूर क्रिकेट लीग T-20 अंडर-14 सह अंडर-16 (पिंक बॉल) का तीसरे मुकाबले में कैमूर कैपिटल ने मोहनियां मैजिक्स को 19 रन से पराजित किया।।

सुबह कैमूर कैपिटल के कप्तान अनुभव सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने अगुवाई में धैर्यशील 22 रन,विक्रम 39,आसिफ व सुर्यांश 23-23 और मुकेश के 17 रन के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन का मजबुत स्कोर बनाया, मोहनियां मैजिक्स के गेंदबाज प्रिंस व अक्षय ने 2-2 और शाहनवाज व विकास ने 1-1 विकेट हासिल किया।

162 रन का लक्ष्य लेकर उतरी मोहनियां मैजिक्स के बल्लेबाज शिवम के शानदार 98* नाबाद रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी नहीं कर सका सिर्फ शपथ ने 11 रन का योगदान दिया और 19 रन से मैच गंवा दिया कैमूर कैपिटल के गेंदबाज दिव्यांशु सिंह ने 3,अनुभव व विक्रम ने 2-2 और सूर्यांश ने 1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम को शानदार 98 नाबाद रन के लिए कैमूर जिला के सीनियर टीम के चयनकर्ता प्रशांत कुमार सिंह ने प्रदान किया तथा रेड कैप बल्लेबाज शिवम को तथा ब्लू कैप गेंदबाज दिव्यांशु को प्राप्त हुआ। मैच में अंपायरिंग सन्नी सिंह व रौशन कुमार ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago