मिथिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारती क्लब 8 विकेट से जीता

दरभंगा: दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में मिथिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारती क्लब अंडर -19 ने मिथिला क्रिकेट एकेडमी (ऑरेंज) को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथिला क्रिकेट एकेडमी (ऑरेंज) ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 22 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।मिथिला क्रिकेट एकेडमी (ऑरेंज)के तरफ से राजेश रंजन ने 13, विकाश रंजन ने 14, सुभमन ने 17 एवं सोनू ने 10 रनों की उपयोगी पारी खेली।गेंदबाजी में भारती क्लब अंडर -19 के तरफ से रोशन शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वही रितिक को 2, आदित्य को 2 एवं रविशंकर को 1 विकेट मिले।

जवाब में खेलने भारती क्लब अंडर – 19 के कप्तान प्रियेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में जीत के लिए 102 रन 2 विकेट खोकर बना लिए। प्रियेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में ही 4 चौको और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। आदित्य गौरव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।आज के मैन ऑफ द मैच प्रियेश को देय गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago