जहानाबाद सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन ने श्रीराम क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन ने श्रीराम क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से मात दी ।

सुबह टॉस जीतकर श्रीराम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 32 ओवरों में 132 रन बना के ऑल आउट हो गई ।श्रीराम क्रिकेट क्लब के तरफ से रजनीश सुमन ने 32 , दीपक कुमार 25 और सागर वर्मा ने 18 रन का योगदान दिया ।रंजन इलेवन की तरफ से रिशव और पंकज ने 3-3 और आयुष नंदन , शुभम समदर्शी ने 2-2 विकेट हासिल किया ।

132 रन का पीछा करने उतरी रंजन इलेवन ने मात्र 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।रंजन इलेवन के तरफ से अयान अमरीश रूपक ने 33 , दीपू शर्मा ने 25 , ऋषि शर्मा ने 19 और कप्तान रिशव रंजन ने नाबाद 18 रन बना के अपनी टीम को जीत दिलाई ।श्रीराम क्रिकेट क्लब के तरफ से आशुतोष कुमार ने 3 विकेट झटके ।

पंकज कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया  .कल का मैच ऑल स्टार और साइक्लोन क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।आज अंपायर के भूमिका में श्रीकांत शर्मा और शशि कुमार मौजूद थे साथ में ऑफलाइन स्कोरर शुभम और ऑनलाइन स्कोरर के भूमिका में आयुष रहे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago