मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग मे भारती क्लब की लगातार दूसरी जीत

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब ने आरव क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 25 रनों से हराया ।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज भारती क्लब ने आरव क्रिकेट एकेडमी को 25 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए। भारती क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में दीपक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए वहीं रणजी खेलाड़ी विकास रंजन ने 36 ,अंकित ने 25 प्रियेश ने 26 ,रोहित ने 10 विशाल राज ने नाबाद 11 एवं तुषार ने नाबाद 28 रन अपने टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकर्षण ने दो ,आयुष राज ने दो ,एवं सिद्धार्थ सागर ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन ही बनाए आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में साहिल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए वहीं रोशन ने 34 अभिषेक ने 47 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेला।गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से देवाशीष दे दो विशाल राज ने दो वाचस्पति ने एक तुषार ने एक एवं विकास रंजन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के दीपक को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकाश कुमार थे।स्कोरर की भूमिका में राजकुमार मौजूद थे।कल का मैच साईं क्रिकेट एकेडमी बनाम एम डी सी ए ब्लू

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago