Close up of legs and feet of football player in blue socks and shoes running and dribbling with the ball. Soccer player running after the ball. Sports venue in the background
पटना। पटना वारियर्स ने रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में प्रवेश किया। राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स ने सिंह इलेवन एफसी को 3-0 से पराजित किया। 22 अप्रैल को होने वाले फाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स की भिड़ंत शुक्ला फुटबॉल एकेडमी से होगी।
पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स के खिलाड़ियों का जलवा रहा। खेल के शुरू होते ही पटना वारियर्स के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये जिसका फायदा उन्हें खेल के 25वें मिनट में मिला।
राहुल राज चंद्र ने 25वें मिनट में गोल कर पटना वारियर्स को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद प्रिंस आर्या ने 35वें और चंदन कुमार ने 50वें मिनट में गोल कर पटना वारियर्स को इस मैच में 3-0 से जीत दिला दी और फाइनल का टिकट भी दिला दिया।
मैच रेफरी अमरजीत कुमार ने पटना वारियर्स के चंदन और सिंह इलेवन एफसी के धीरज कुमार को पीला कार्ड दिखाया।
इस मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, कैलाश प्रसाद, गौरव राज और विनोद प्रसाद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…