विशाल सिंह और चिरंजीवी के दम पर भारती क्लब विजयी

  • ट्राइएंगुलर सीरीज में भारती क्लब मुजफ्फरपुर ने क्रिकेट अकैडमी समस्तीपुर को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया।
  • जीत के हीरो रहे विशाल सिंह जिन्होंने अंतिम समय में शानदार 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताया।

मुजफ्फरपुर 24 सितंबर: बीते कल बुधवार को स्थानीय पटेल ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट अकैडमी समस्तीपुर ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया

जिसमें असफान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिए वही आदर्श पराशर ने 36 ,रन साहिल ने 29, रन रजनीश ने 20 रन, गिरधर ने 16 रन एवं मंजय ने 15 रन बनाए।
गेंदबाजी में राहुल किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए वही वाचस्पति ने एक ,विशाल सिंह ने एक ,प्रियेश ने एक विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब मुजफ्फरपुर ने 34.5 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत के लिए 228 रन बनाकर मैच को जीत लिया।भारती क्लब के तरफ से ओपनर बल्लेबाज चिरंजीवी ने शानदार 76 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली वही रवि ने भी शानदार 58 रन बनाएं अंकित ने भी 33 रन बनाकर चिरंजीवी के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की लेकिन मैच के हीरो रहे विशाल सिंह जिन्होंने अंतिम समय में 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर मात्र 10 बॉल में ही 34 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर के तरफ से गिरधर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके वही मदन ने दो अफजल ने एक एवं सुमन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago