पटना 25 सितंबर: पटना जिला क्रिकेट संघ सीनियर एवं 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक का चयन जांच की घोषणा शीघ्र की जाएगी। पटना जिला क्रिकेट संघ के सीनियर एवं 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक के चयन जांच के तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी ।
इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रारणवीर ने दी है ।उन्होंने बताया कि अजय नारायण शर्मा ,भूतपूर्व सचिव एवं लोढ़ा कमेटी के अनुशंसा के अनुसार अयोग्य ने जो चयन जांच की तिथि की घोषणा की है वह संवैधानिक रूप से पूर्णत अवैध है ।
श्री शर्मा मीडिया चैनल पर भी खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था । उन्होंने गलत कमेटी बनाई थी एवं उसके बाद कोर्ट में भी उस गलत काम को लिखकर दे दिया था।जब पीडीसीए के चार पदाधिकारी लोढ़ा कमेटी के अनुसार अयोग्य हो गए तभी पीडीसीए की कमेटी 17 सितंबर, 2021 को अध्यक्ष ने संविधान की धारा 14 1 बी के शक्ति का प्रयोग करते हुए भंग कर अधिसूचना जारी कर दी।
खिलाड़ियों एवं चयनकर्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि वह अवैध चयन जांच में हिस्सा न लें अन्यथा उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है ।चयन जांच के दिन पटना के सभी खिलाड़ी जिन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया है उन्हें शारीरिक दक्षता की जांच के लिए उपस्थित रहना है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…