मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने फ्रेंड्स इलेवन को 7 विकेट से हराया

मुजफ्फरपुर 17 फरवरी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने फ्रेंड्स इलेवन को 7 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की है।

आज खेले गए मैच में फ्रेंड्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो पूरी तरह गलत साबित हुआ।फ्रेंड्स इलेवन ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 17 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से आरजू ने 12 एवं अनुज ने 12 रन बनाए इन दोनों के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं पार कर सका। गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके वही कैफ ने तीन राहुल किशोर,रोबिंश एवं कृश्नगौरव ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी भारती जूनियर की टीम ने 10 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए 51 रन बना लिए। भारती जूनियर के तरफ से ओपनर बल्लेबाज आदित्य कुमार ने नाबाद 24 रन बनाए वही कृष्ण गौरव ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से नीतीश कुमार ने दो एवं अमित ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के विशाल को दिया गया।इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अपार मनोज कुमार थे।जबकि स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव एवं रोशन कुमार मौजूद थे।कल का मैच: चैम्पियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago