पटना 17 फरवरी: बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो गई है। बिहार का मुकाबला आज मिजोरम के साथ खेला जेयू दूसरी कैम्पस,साल्ट लेक मैदान पर खेला जा रहा है।
शकिबुल गनी और बाबुल कुमार ने शानदार शतक जड़ा है। जिसमे गनी ने 156 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके के मदद से अपना शतक पूरा किया जबकि वही बाबुल ने 170 गेंदों में 100 रन बनाकर अपना शतक जड़ा जिसमे 15 चौके जड़े । खबर लिखे जाने तक बिहार की टीम ने 76 ओवर में 271 रन बना लिया है और एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
टॉस बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही 8 रन पर बिहार का पहला विकेट मंगल महरूर के रूप में गिरा। महरूर बिना खाता खोले ही 0 रन पर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा विकेट यशश्वी ऋषव के रूप में 52 रनो के स्कोर पर गिरा ,ऋषव अपने निजी स्कोर 38 रन पर आउट हुई।बिहार का तीसरा विकेट 71 रनो पर लखन राजा के रूप में गिरा जो अपने निजी 25 रनो के स्कोर पर आउट हुआ।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…