दिल्ली 17 फरवरी : भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार शतक लगा दिया। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए पहले दिन ही यश धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ अपना शतक पूरा किया। वो पारी की शुरूआत करने के लिए आए थे और 133 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए।
यश धुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। उन्होंने कई जबरदस्त पारियां भी टूर्नामेंट में खेली थी। इसके बाद कई लोगों का मानना था कि उनका चयन आईपीएल में भी होना चाहिए और ऐसा ही हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
अब दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शतक जड़ दिया है। यश धुल के इस शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए कई लोगों ने उन्हें लंबी रेस का घोड़ा कहा है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…